घाटशिला, मार्च 29 -- मुसाबनी। श्री विश्वनाथ मंदिर जीर्णोद्धार के उपरांत द्वितीय वार्षिक उत्सव का आयोजन रविवार को धूमधाम से किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की गई है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं बंधु-बांधवों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम के तहत सुबह 8:30 बजे से 108 भक्तों (54 जोड़ों) द्वारा बाबा (पार्थिव शिवलिंग) का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से बाबा का श्रृंगार एवं आरती आयोजित होगी तथा दोपहर 1:00 बजे से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन का संचालन अग्रसेन भवन ट्रस्ट, मुसाबनी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रबंधन में मारवाड़ी महिला समिति, रानी सती दादी परिवार, बाबा बासुकीनाथ युवा सेवा ...