शामली, जून 16 -- शामली। शहर के बुढाना रोड स्थित आनंद भवन में श्री विश्वकर्मा पांचाल महासभा द्वारा संगठन की चुनाव बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज को शिक्षित एवं संगठित रहना पर बल दिया। श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा शामली द्वारा पिछले तीन वर्षो से संगठन की चुनावी प्रक्रिया न होने के कारण नई कमैटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान समाज के पांच व्यक्तियों सेठपाल सिंह, विरेन्द्र विश्वकर्मा, रमेश पांचाल, मैनपान पांचाल की समिति गठित की गई। जिसमें उक्त समिति द्वारा लिए जाने वाले निर्णय को सभी समाज के लोगों द्वारा स्वीकार करने पर सहमति जताई गई। इस दौरान सभा के अध्यक्ष पद के लिए विनोद पांचाल, महामंत्री मैनपाल, कोषाध्यक्ष अनोज, को सर्वसम्मति से चुना गय...