अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में शुक्रवार को नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने किया, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीता ने की। प्राचार्य प्रो. नीता ने अपने स्वागत संबोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत क्रेडिट प्रणाली और पाठ्यक्रम की संरचना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अध्ययन के प्रति गंभीर रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रो. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यालय से महाविद्यालय की यात्रा विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने समय का सदुपयोग करने, सोशल मीडिया से अनावश्यक दूरी बनाए रखने तथा उसका उपयोग केवल आवश्यक कार्यों तक सीमित रखने की सलाह दी। यह...