अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्री वार्ष्णेय मंदिर में होली के पावन पर्व के अवसर पर रंगभरनी एकादशी शुक्रवार को लठामार होली का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की। व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता व प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि लठामार होली कार्यक्रम पारंपरिक रूप से होगा, लेकिन इस वर्ष यह अपने नए रूप में होगा। भजन संध्या में राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ होली का आंनद दुगना होगा। राधा रानी की सखियां लहंगा पहनकर जब होली की तैयारियों में लगी होंगी, ऐसे मे ब्रज के हुरियारे उनपर रंग डालने आएंगे तो लठ बरसाए जाएंगे। मंदिर सोसायटी अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता व कोषाध्यक्ष दिनेश, गुलाब चंद्र, राजू गणपत ने बताया कि सभी कन्हैया के ग्वाल बाल भी सफेद कुर्ता, पायजामा, ...