अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जीटी रोड स्थित श्री वार्ष्णेय मंदिर का 26वां भव्य पाटोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने मंदिर पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर छह दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, मदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के लिए मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया है। ठाकुर जी समेत सभी विग्रहों की पोशाक भी वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार की गई है। विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों ने खुद आगे बढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देना शुरु कर दिया है। सोसायटी के मार्गदर्शक एलडी वार्ष्णेय ने बताया कि आज चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी को दाऊजी मंदिर महावीर गंज से श...