गोपालगंज, मार्च 20 -- बैकुंठपुर। प्रखंड के दक्षिण बनकटी गांव स्थित प्राचीन बुढ़िया माई मंदिर में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने प्राचीन बुढ़िया माई मंदिर के साथ-साथ कामाख्या मंदिर में देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की। वहीं, गुरुवार की रात आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में कथा वाचिका ममता पाठक ने अपने मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...