साहिबगंज, अप्रैल 17 -- साहिबगंज। शहर के साक्षरता चौक के पास पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय 11 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहूति शुक्रवार को हो गई। पूर्णाहूति को लेकर अहले सुबह से काशी के आचार्य डा. हरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में 25 पुरोहितो की टोली ने इसमें सहयोग किया। पूर्णाहूति तय समय दोपहर 12 बजे से एक बजे तक संपन्न हुआ। मौके पर विभिन्न के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु, संत, महात्मा, नागा साधु-संत की उपस्थिति में पूर्णाहुति हुआ। महामंडलेश्वर श्री अयोध्या दास ने कहा कि यज्ञ का प्रसाद सभी को खाना चाहिए इससे कई गुना पुण्य मिलता है। आज की आधुनिकता में बच्चे भारतीय संस्कार से आधुनिकता की ओर जा रहे हैं। जरुरत है अपनी धर्म-संस्कृति को संजोने की।फोटो 12, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहूति पर यज्ञस्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.