रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चैत्र मास के पावन नवरात्र पर्व के प्रथम दिन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में माता की चौकी लगी। जिसमें भजन गायक कलाकारों ने माता के भजन सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को माता की भक्ति में मग्न कर दिया। सारा मंदिर परिसर माता के जयभाषण व तालियों में गंजायमान होता रहा। सर्व प्रथम जाजमान रमेश ढींगरा, तपस्या ढींगरा, वर्षा ढींगरा, अभिमन्यु ढींगरा, आचल ढींगरा, चिराग ढींगरा, तान्या ढींगरा, निवान ढींगरा पंडित सालिग्राम जोशी व राजीव ठक्कर की अगुवाई में माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद माता की चौकी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित सभी भजन गायकों ने माता के भजन सुनाकर उपस्थित भक्तों को भक्ति में मग्न कर दिया। इस दौरान श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री ओम प्रकाश अरोरा, उपाध्...