रांची, जून 25 -- फोटो रांची। श्री लक्ष्मीवेंकटेश्वर मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से महाकलश स्थापना और यजमान संकल्प के साथ कल्याणोत्सव सह 19वां वार्षिकोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव के सभी अनुष्ठान वृंदावन से आए जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होंगे। अनुष्ठानों को विधि-विधान से कराने के लिए दक्षिण भारत के कांचीपुरम से आचार्य श्रीवत्स भट्टर की टोली, पालकी वाहक और विशेष वाद्ययंत्र नादस्वरम मंडली भी रांची पहुंच चुकी है。 यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी 2026: व्रत का पारण करने से पहले करें ये 3 काम, जानें शुभ समय, विधिमहाभिषेक का आयोजन इससे पूर्व, कल्याणोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान श्री लक्ष्मीवेंकटेश्वर की उद्यास्तमन सेवा के तहत भव्य महाभिषेक का आयोजन किया गया। भगवान को विभिन्न औषधीय पदार्थों से क्रम...