सहारनपुर, फरवरी 27 -- गांव बुड्ढाखेड़ा में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं धार्मिक सनातन शिक्षा केन्द्र के रुप में वैदिक गुरुकुल निर्माण के लिए वेदिक मंत्रोच्चारण के बीच वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ। मुज्जफरनगर से पधारे स्वामी समेरू नाथ महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुजन ने भाग लिया। रात्रि में जागरण और प्रातः 11 कुंडीय यज्ञ के उपरान्त धार्मिक माहौल में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर और वैदिक गुरुकुल निर्माण की आधारशिला रखी गयी। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में बेहद उत्साह नजर आया। संचालन आचार्य कुलदीप सरस महाराज द्वारा किया गया। अंत में श्रद्धालुओं ने महाराज श्री का आशीर्वाद पाकर प्रसाद ग्रहण किया। राजपाल सिंह, रामदास सैनी, भरता सैनी, सुन्नी सैनी, राजीव कुमार, त्रिशुपाल प्रधान, राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.