छपरा, अप्रैल 12 -- -8 जून से उत्तरी दहियावा टोला में शुरू होगा पांच दिवसीय श्री रूद्र शतचंडी महायज्ञ 17 - रविवार को दहियावां टोल मोहल्ले में महायज्ञ को लेकर हुई बैठक में शामिल मनोज पांडे, दीपक कुमार सिंह, राजन सिंह, राकेश कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, बबलू पांडे व अन्य छपरा । श्री रूद्र शतचंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर मोहल्ले के लोगों के द्वारा एक विशेष बैठक रविवार को आयोजित की गई। यह बैठक उत्तरी दहियांवा टोला ब्रह्म स्थान के पास स्थित शिव शिवा संकट मोचन मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में यज्ञ के आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बताया गया कि यह यज्ञ 8 जून से शुरू होगा। उसके एक दिन पूर्व 7 जून रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद यज्ञ की शुरुआत होगी। पूरे दिन यज्ञ के बाद शाम में संतों द्वारा प्रवचन किया जाएगा, जिसका लाभ...