श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मुंगेर में किया संगठन विस्तार
मुंगेर, जुलाई 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, बिहार द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत मुंगेर जिले एवं प्रमंडल स्तर पर कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर नवमनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। जारी नियुक्ति सूची के अनुसार प्रखंड के केंदुआ गांव निवासी नीतीश कुमार सिंह को मुंगेर जिला अध्यक्ष, अग्रहण गांव निवासी चंदन सिंह चौहान को युवा प्रदेश सचिव, शामपुर निवासी प्रेम मोहन सिंह को मुंगेर प्रमंडल अध्यक्ष, नवीन कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार सिंह को युवा जिला महासचिव तथा नीरज कुमार को जिला मीडिया पदाधिकारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.