रामपुर, मार्च 26 -- चैत्र शुक्ल नवमी पर भगवान श्री रामचन्द्र के प्रकटोत्सव के अवसर पर मानस सत्संग मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री राम शोभायात्रा को लेकर बुधवार को उत्सव पैलेस में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान शोभायात्रा को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। मानस सत्संग मंडल के संरक्षक धनंजय पाठक एवं महेश जुनेजा ने बताया कि शोभा यात्रा में श्रदृालुओं को भगवान की अलग-अलग स्वरुपों की मनमोहक स्वचालित झांकियां के दर्शन होंगे। शोभायात्रा रामलीला मैदान, कोसी मन्दिर मार्ग से सायं तीन बजे प्रारम्भ होकर नया गंज चौराहा, बाजार सर्राफा, राजद्वारा, गांधी समाधि, एस.पी. कोठी के पीछे आवास विकास, थाना सिविल लाइन्स, गुरुद्वारा रोड, टैक्सी स्टैण्ड रोड, राधा रोड होती हुई श्री हरि आदर्श रामलीला मैदान पर आकर सम्पन्न होगी। इस अवसर पर बैठक में सुभाष नन्दा , धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.