हापुड़, फरवरी 27 -- श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम शाखा मेरठ के तत्वाधान में ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े रचनाकारों ने अपनी काव्यमयी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को होली के रंगों में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि अशोक गोयल "चक्रवर्ती" उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि गुलाब सिंह तथा कवयित्री बीना गोयल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसे किरण अग्रवाल ने प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन अरुणा पवार एवं राम कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आमंत्रित रचनाकारों में बीना गोयल, प्रेमचंद मेरठ, उत्तर प्रदेश, सुशीला जांगड...