बाराबंकी, मार्च 25 -- कस्बा स्थित कोठी वार्ड में विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष हरी भाई के आवास पर श्री राम महोत्सव कार्यक्रम भक्ति एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से इंद्रेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, विपिन सोनी, सरोज वर्मा, हनुमान प्रसाद,पारस नाथ द्विवेदी, देवशंकर, मनोज सिंह, शिव ओम सोनी एवं सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...