चतरा, मार्च 1 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बढ़वार गांव में शनिवार को श्री राम महायज्ञ का भंडारे के साथ समापन हो गया। दस दिवसीय श्री राम महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ 18 फरवरी को जलयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ था। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति मय हो गया। आज भंडारे के साथ कलश विसर्जन के बाद यज्ञ का कार्यक्रम समाप्त हो गया। दूर दराज से आए ब्राह्मणों को जजमानों द्वारा दक्षिण देकर उनको विदाई का कार्य किया। साथ ही उनसे आशीर्वाद लिया। स्थानीय ग्रामीणों और यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ 32 वर्षों से किया जा रहा है। रात्रि में प्रत्येक दिन विद्वान पंडितो द्वारा कथा एवं प्रवचन किया गया।इस कथा को सुनने के लिए काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं की भीड़ उमड़ी 10 दिनों तक यह क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा ,साथ ही यज्ञ के आयोजन से गां...