बागेश्वर, जून 6 -- शिखर पर्वत की मनोरम पहाड़ी पर स्थित मूल नारायण में आयोजित बाल्मीकि रामायण कथा भागवत सुनने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहें हैं। यहां भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। भक्त देर रात तक भजनों के गायन में मस्त हो रहे हैं। वेद व्यास स्वरूप पंडित रमेश चंद्र पांडे ने भगवान रामचंद्र जी के संपूर्ण जीवन का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम जी का चरित्र का बखान एक या दो दिन में नहीं किया जा सकता है। जीवन में उन्होंने एक नहीं बल्कि कई आदर्श स्थापित किए। यदि मनुष्य उनके आदर्शों पर चले तो उसका जीवन धन्य हो जाएगा। चरित्रवान इंसान हमेशा सत्कार्य करते हैं। पुजारी प्रेम सिंह धामी ने प्रसाद बांटा। मुख्य यजमान मोहन सिंह महर, जोहर सिंह भौर्याल ने लोगों से रोज कथा सुनने आने को कहा। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.