लातेहार, अप्रैल 1 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सरोज नगर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष रविकांत गिनोडिया एवं डॉ. अनिल प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम के तहत संध्या आरती के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात् भव्य महाआरती होगी और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के महेंद्र अग्रवाल, मोहनलाल वरू, प्रेम प्रसाद, नेहाल अग्रवाल, आदित्य कुमार, श्याम अग्रवाल, बिनोद कुमार उर्फ गुड्डू, मनोज सिंह, जयेश वरू, विभाकर मिश्रा, रमेश किशोर सहाय, सीताराम सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...