जमशेदपुर, मई 28 -- कांवरिया धाम मंदिर कमेटी की ओर से सिदगोड़ा स्थित कांवरिया धाम मंदिर परिसर में चल रहे 9 दिवसीय रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा के छठे दिन मंगलवार को प्रभु श्री राम और माता जानकी के विवाह प्रसंग पर सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। यज्ञाधीश संत श्री पद्मनाभ स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में चल रहे इस महायज्ञ में काशी से पधारे परम पूज्य श्री शिवेश त्रिपाठी जी ने श्रीराम-जानकी विवाह प्रसंग पर भावपूर्ण प्रवचन दिया। श्रद्धालु कथा सुनकर पूरी तरह भाव-विभोर हो गए। कथा वाचन के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया तथा आरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- पृथ्वी पर माता-पिता ही देवता है-बाबा घनश्याम महाराज इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह सहित उदय सि...