कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- चरवा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से सोमवार रात चोरों ने मां दुर्गा का मुकुट चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होते ही भक्तों में आक्रोश फैल गया। महंत की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। महंत राजेंद्र दास ने बताया कि मंगलवार सुबह रोज की तरह वह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे। मां दुर्गा का मुकुट गायब था। इसकी जानकारी होते ही मंदिर में भक्तों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस संबंध में डीएसपी चायल अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...