पलामू, अप्रैल 21 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कोटखास गांव स्थित श्री राम-जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में मंच निर्माण, कमरा निर्माण तथा शौचालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद ने कहा कि यह पहल मंदिर परिसर के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह, भाजपा नेता वरुण तिवारी एवं आकाश सिंह के सहयोग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए समिति की ओर से सभी का आभार जताया गया। कार्यक्रम में रूद्र शुक्ला, जयराम तिवारी, डॉ. नीरज प्रसाद, अवध किशोर राय, संदीप प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, राम प्रकाश, बालकेश पासवान, मुनेंद्र नाथ दुबे, संजीत सिंह, चंदन दुबे आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन यह भी पढ़ें- मंदिर शिलान्यास क...