बदायूं, मार्च 27 -- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव गुरुवार के लिए श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और पूरे दिन भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामचरितमानस के नवपारायण पाठ के विश्राम से हुई। इसके बाद पाठ करने वाली माताओं एवं बहनों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरित किए गये। बाद में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और किशोरी शरण (अमन मिश्री) महाराज के मधुर भजनों पर भक्तजन भाव-विभोर होकर झूमते नजर आये। दोपहर 12 बजे जैसे ही श्री राम लला प्रकट हुये, मंदिर परिसर जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बधाई गीत गाए गये और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को श...