गंगापार, जनवरी 28 -- बारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचखरा में आज गुरुवार से नौ दिवसीय श्री राम चरित मानस नवान्हपारायण पाठ एवं संगीतमयी श्री राम कथा शुरू हो रहा है। मुख्य आयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कथा नौ दिनों तक नियमित शाम तीन बजे से शुरू हो कर साढ़े पांच बजे तक चलेगी। मुख्य कथावाचक पं राम अचल शुक्ला, पं श्याम सुंदर पाठक, साध्वी लीला भारती हैं। ग्राम वासियों ने क्षेत्र के मानस प्रेमियों से समय पर पहुंच कर श्री राम कथा का श्रवण करने की अपील किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...