श्री राम के वनगमन की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
गोपालगंज, मई 9 -- थावे। लछवार दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के दौरान शनिवार की शाम पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन-मथुरा की कथा वाचिका परम् पूज्य देवी आरती जी ने भगवान श्रीराम के वन गमन, भरत मिलाप एवं केवट संवाद की मार्मिक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के दौरान देवी आरती जी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने जीवन से त्याग, मर्यादा एवं धर्म पालन का संदेश दिया। उन्होंने वन गमन प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार श्रीराम ने पिता के वचन की रक्षा के लिए राजसुख त्यागकर वनवास स्वीकार किया। भरत मिलाप प्रसंग के दौरान भाइयों के प्रेम, समर्पण एवं आदर्श संबंधों का वर्णन सुन कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.