जौनपुर, फरवरी 14 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम की बाल्य लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हो उठे। कथा व्यास राजन महाराज ने माता पार्वती और भगवान शिव के संवाद के माध्यम से श्रीराम के दिव्य स्वरुप का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ से निवेदन किया कि वे श्रीराम की कथा आरंभ से अंत तक सुनाएं। माता ने जिज्ञासा प्रकट करते हुए पूछा कि जिन राम की आप आराधना करते हैं। वे कौन हैं? क्या वे निर्गुण ब्रह्म हैं या अयोध्या में जन्म लेने वाले राजा दशरथ के पुत्र? इस प्रश्न के उत्तर में भगवान शिव ने श्रीराम के सगुण और निर्गुण दोनों रूपों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि हरि और राम में कोई भेद नहीं है। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.