मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- मोरना। श्रीराम आश्रम में भागवत कथा भवन का शुभारंभ पूर्व मंत्री संजय गर्ग द्वारा फीता काटकर किया गया। मंत्री ने कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरुकुल के छात्रों को सम्मानित किया। पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ में स्थित श्री राम आश्रम में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा भवन के शुभारंभ के उपरांत पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने ब्रह्मलीन सन्त स्वामी रामधारी महाराज ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।आश्रम में जारी श्रीमद्भागवत कथा के व्यास पुरुषोत्तम कृष्ण गोस्वामी,वृंदावन से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि भागवत की उद्गम स्थली में श्रीमद्भागवत कथा का निरन्तर प्रवाह अध्यात्म को बल प्रदान करता है।श्रेष्ठ सनातन संस्कृति की शिक्षा का प्रचार प...