घाटशिला, जनवरी 31 -- मुसाबनी। मुसाबनी नंबर 3 स्थित श्री रामेश्वरम शिव मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ श्री राम मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ पर कई तरह के विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें मुख्य रूप से प्रातः 9 बजे सूर्य पूजा, 10 बजे रुद्राभिषेक, भव्य श्रृंगार कार्यक्रम 11 बजे, आरती का कार्यक्रम 12 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद भक्तों के लिए विशेष खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठकर स्वादिष्ट खिचड़ी भोग का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविकांत चौधरी, सचिन गांधी बेरा, उपाध्यक्ष किशोर साहू, पिंटू सिंह, शैलेंद्र सिंह, शिबू गुहा, निरंजन महापात्र, सचिन ...