लखनऊ, दिसम्बर 31 -- श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के पावन अवसर पर बुधवार को राजेन्द्र नगर स्थित भारती भवन से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे व मधुर भजनों के बीच निकली प्रभु रामलला की शोभायात्रा का जगह- जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने भारती भवन से आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु की महिमा का बखान किया। यात्रा श्री गुरुतेग बहादुर सिंह द्वार भारती भवन से प्रारंभ होकर, राजेन्द्र नगर, नाका चौराहा, गणेशगंज, अमीनाबाद, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, पांडेय गंज, रानीगंज, राजेन्द्र नगर पानी की टंकी होते हुए नवयुग कॉलेज से भारती भवन पर समाप्त हुई। इस दौ...