रांची, मार्च 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री रामनवमी शृंगार समिति की ओर से सोमवार को अपर बाजार के महावीर चौक में कार्यालय खोला गया है। समिति की ओर से सोमवार को यूथ क्लब परिसर में कार्यालय का उद्घाटन हुआ। समिति की ओर से इसबार महाष्टमी पर झांकी प्रतियोगिता होगी। आयोजन स्थल पर विशेष सजावट की जाएगी। मौके पर संगठन के अध्यक्ष बबलू यादव, मंत्री अजय वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गिरी, पूर्व सांसद प्रो यदुनाथ पांडेय, राजकुमार गुप्ता, जय सिंह यादव, कैलाश यादव, राजेश गुप्ता छोटू, राजन वर्मा, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष सागर वर्मा, मंत्री निलेश यादव निक्की, राकेश वर्मा रिंकू, शंकर सिन्हा समेत अन्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...