लातेहार, मार्च 20 -- चंदवा प्रतिनिधि। युवा भारत चंदवा की बैठक गुरुवार की संध्या अविनाश कुमार टूटू के आवास पर श्रवण प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष रविराज ने आगामी श्री रामनवमी महोत्सव को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने विचार-विमर्श करते हुए कई अहम निर्णय लिए। इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बस स्टैंड चंदवा में अखाड़ा प्रदर्शन सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा, वहीं वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार शाम 4:30 से 5 बजे के बीच झंडा मिलान किया जाएगा। महाष्टमी के दिन भव्य बाइक जुलूस निकाला जाएगा और बीच में पड़ने वाले मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। रामनवमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.