लातेहार, मार्च 17 -- बारियातू। फुलसू स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री रामनवमी पूजा को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में पूजा के दिन होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। साथ ही बीते वर्ष हुए रामनवमी पूजा की समीक्षा भी की गई। समीक्षा के पश्चात पूजा के दिन सरकारी गाइडलाइंस के तहत निर्धारित मार्ग से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल संचालन के लिये एक कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव,उपाध्यक्ष सुनील केशरी व कोषाध्यक्ष बिजय सिंह बनाये गए। बैठक में मुख्य रूप से लखन कुमार,सुधीर सिंह,जगरनाथ साव,बढ़न गंझू,पंचम सिंह,नंदकिशोर पासवान,बिजय साव सहित काफी संख्या में सनातनी धर्मावलंबी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...