पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रामनवमी पर श्रीराम की गूंज से हनुमान मंदिर गूंजते रहे। अहले सुबह होने के साथ शहर के मंदिर में श्रद्धा और आस्था के बीच पूजन हुए और ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर जगह-जगह श्रद्वालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। यह नजारा आम श्रद्वालुओं के घर भी रही। जहां ध्वजारोहण किया गया। घड़ी घंट और शंख की ध्वनी गूंजते रहे। इससे पूरा माहौल भक्ति और उमंग का रहा। शहर के फारबिसगंज मोड़ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ लगी रही। यही नजारा शहर के खीरू चौक स्थित हनुमान मंदिर पर भी देखी गई। बाड़ीहाट लक्ष्मी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। रजनी चौक हनुमान मंदिर, शिव मंदिर लाइन बाजार, प्रभात कॉलोनी, मधुबनी हनुमान मंदिर, शहर के आरएन साह चौक स्थित हनुमान ...