सीवान, अप्रैल 4 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के हथीगाही एवं सुंदरी पंचायत स्थित श्री श्री 108 श्री संत शिरोमणि इनर दास महाराज जी के मठ परिसर, मथुरापुर गांव में आयोजित श्री रामचरित मानस नवाह महायज्ञ का शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में 1008 कुंवारी कन्याओं, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा मठ परिसर से निकलकर सुंदरी बाजार, सवलहाता होते हुए कदम मोड़ मठिया पहुंची, जहां अयोध्या से आए आचार्य पंडित अजय शास्त्री एवं काशी से पधारे आचार्य पंडित श्रीमुख राकेश शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद श्रद्धालु नौका टोला और आलापुर होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां कलश स्थापना, हवन-पूजन के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे तथा रथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.