पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर। जपला स्थित श्री महावीर भवन परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री रामचरितमानस नवाह यज्ञ समिति के तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता संरक्षक दिनेश कश्यप एवं संयोजन लोकनाथ केसरी ने जबकि संचालन सचिन आनंद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन, सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार , रविंद्र कुमार सिंह, रवि कुमार यादव, रामप्रवेश सिंह, अजय प्रसाद गुप्ता, वशिष्ठ ...