हजारीबाग, अप्रैल 19 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हजारीबाग स्थित श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम परिसर में रविवार को भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला शुरू हुई और पूरे दिन आश्रम परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और मंदिर उत्सर्ग अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके बाद आश्रम परिसर से भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन-कीर्तन, झांकियों और जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर भभुआ में उमड़ी भीड़, निकली भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नव-निर्मित मंदिर का उद्घाटन र...