कोडरमा, मई 18 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित श्री रामकृष्ण मिशन स्कूल में सोमवार को श्री रामकृष्ण आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में कक्षा पहली से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख विजय सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, रविशंकर (मंटू) तिवारी, ट्रस्ट की सचिव ममता कुमारी एवं स्कूल बोर्ड सचिव सियाराम यादव मौजूद रहे। इस दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ट्रस्ट एवं विद्यालय परिवार को इस सामाजिक कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक निरंजन सिंह, महेंद्र कु...