दुमका, फरवरी 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। श्री रामकृष्ण आश्रम दुमका में गुरुवार को श्री रामकृष्ण परमहंस के 191वीं अविर्भाव दिवस स्वामी विश्वरूप की अध्यक्षता में विघि-विधान के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम सुबह पूजापाठ, हवन का आयेाजन किया गया। इस अनुष्ठान कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा एवं हवन पलाश मुखर्जी, इनद्रजीत, श्रवण ठाकुर एवं शिशिर चक्रवर्ती के द्वारा संपन्न कराया गया। हवन के पश्वात आरती एवं पुष्पांजली दी गई। प्रवचन सीाा में श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए स्वमी विश्यवरूप ने कहा कि श्री रामकृष्ण कथाभ्रत महेन्द्र गुप्ता द्वारा लिखित आध्यात्मिक पुस्तक में श्री रामकृष्ण परमहंस जी ने कहा हैं कि साधक साधना के बल पर ही संभव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्वार्थ मानव सेवा से ही ईश्वर के संस्पर्श में जाया जना संभव होता हैं। दीर्घ अनु...