पीलीभीत, जून 5 -- बिलसंडा। नगर में हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में गुरुवार से सात दिवसीय श्री रामकथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कथा का विधिवत शुभारंभ कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर से हुआ। कथा वाचक नितिन मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन कराकर इस आयोजन का शुभारंभ किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर में बाजार से निकालते हुए खन्नौत नदी तट पर पहुंची। नदी से जल महिलाएं मंदिर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...