बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- श्री राधे कृष्णा सेवा समिति की वार्षिक सभा का आयोजन रविवार रात बंधन रेस्टोरेंट में किया गया। जिसमें अध्यक्ष विभोर गुप्ता द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल में समिति के माध्यम से की गई गतिविधियों की जानकारी दी गई।संस्थापक बिजेंद्र सिंह द्वारा समिति के द्विवार्षिक पदाधिकारियों के चुनाव का संचालन किया गया जिसके अन्तर्गत अध्यक्ष वेद प्रकाश , वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ललिता कौशिक, महासचिव अमर प्रताप, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सहायक कोषाध्यक्ष लक्ष्य कुमार, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सलाहकार राजकुमार चौधरी, सहायक सलाहकार देवराज चौहान, कानूनी सलाहकार दीपक सैनी, सचिव अर्जुन सिंह व सहसचिवप्रफुल्ल गर्ग का चयन किया गया। संरक्षक विभोर गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान क...