रुद्रपुर, जून 26 -- खटीमा। श्री राधा रानी रसोई की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित शनि मंदिर परिसर में प्रथम मासिक द्वादशी अन्न प्रसाद सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक अन्न प्रसाद वितरित किया गया। रसोई के सेवादारों ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं संभालते हुए श्रद्धा भाव से प्रसाद वितरण किया। सेवा कार्य में हार्दिक मित्तल, उदय अग्रवाल, अंश अग्रवाल, अंश गोयल, तनिष्क अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, प्रियांशु गोयल, श्रेयांश अग्रवाल, कृष गोयल, अग्रिम गोयल और हिमांशु अग्रवाल ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- श्री राधा रानी रसोई की ओर से किया गया अन्न प्रसाद वितरण यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने किया भंडारा यह भी पढ़ें- गौ सेवकों ने किया भंडारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...