पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। रसोत्सव के अंतर्गत भक्ति रस से तराई में सुबह सराबोर दिखी। उत्साहित भक्तों ने राधा नाम जपते हुए ऐसा माहौल बनाया कि सब धार्मिक रस रंग में ओतप्रोत से दिखे। कोहरा और पाले के बीच धार्मिक अनुष्ठान में खूब रौनक रही। बुधवार को श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान आयोजित किए जा रहे रासोत्सव के बीच श्रीमद् भागवत कलश यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। मुख्य यजमान पंकज रस्तोगी, नीरज रस्तोगी के निवास पर श्रीमद् भागवत का पूजन किया गया। तत्पश्चात नगर संकीर्तन यात्रा प्रारंभ हुई। नगर संकीर्तन यात्रा में सभी भक्तजन उत्साह के साथ राधा नाम का जप कर रहे थे। श्रीयुगल सरकार का सुंदर सिंहासन सजाया गया। जिस पर ठाकुरजी श्री जी के समेत झांकी के अंतर्गत विराजमान रहे। मंडल के संकीर्तनकार शिवम सैनी, शिवम सहगल, शिवम अग्रवाल, ओम वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.