देहरादून, मार्च 3 -- रुड़की। रामनगर स्थित रामलीला मैदान में श्री राधा माधव सेवा मंडल की ओर से 20वां फाग महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वृंदावन और गुजरात से आए कलाकारों ने भजनों पर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में लठमार होली, लड्डू होली, फूलों की होली और भजन संध्या ने समां बांध दिया। दिल्ली के प्रसिद्ध भजन गायक नितिन कथुरिया व भैया माधव भाटिया ने होली गीतों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर विधायक प्रदीप बत्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...