दुमका, मार्च 9 -- रानेश्वर। होली के पांचवे दिन (पंचम दोल) को लेकर इलाके के सादीपुर गांव स्थित लाल बाबा आश्रम एवं नोरंगी गांव में मौजूद श्री राधा माधव मंदिर परिसर में धर्मीय अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। यह अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ विभिन्न प्रख्यात कीर्तन दल के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। अनुष्ठान को लेकर आस पास गांव में भी उत्सवी माहौल है। आश्रम परिसर में विभिन्न गांव के भक्तों का आगमन का सिलसिला जारी है। और उत्सव में विभिन्न गांव के लोग भी शामिल हो रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...