कानपुर, मई 4 -- कानपुर। श्री राजपूत करणी सेना की नगर इकाई की समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह सोमवार को किदवई नगर में आयोजित किया गया। शुभारंभ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मान समारोह में आए वरिष्ठजनों को जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भदौरिया ने अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपांशु सिंह भदौरिया को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। जिला सचिव ने कहा कि उनका उद्देश्य सम्पूर्ण समाज का उत्थान करना है। शीघ्र ही सदस्य संख्या बढ़ाई जाएगी। मुख्य रूप से पंकज सिंह राजावत, हिमांशु सिंह भदौरिया, अरुण सिंह, शैलजा सिंह चौहान,अरविंद सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.