सीवान, सितम्बर 10 -- महाराजगंज। उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध श्री मौनिया बाबा राजकीय महावीरी झंडा मेला सिद्ध संत श्री मौनिया बाबा की समाधि स्थल पर लगता है। जिसकी शुरुआत 1923 में हुई थी। ऐसी मान्यता है कि बाबा की समाधि स्थल से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। सच्ची मन से मांगी गई भक्तों हर इच्छाएं बाबा पूरी करते हैं। समाधि स्थल पर सभी जाति धर्म और संप्रदाय के लोग माथा टेकते हैं। समाधि स्थल से भभूत को लेकर लोग जाते हैं। इंसान या पशु किसी भी बीमारी यह रामबाण काम करता है। विशेष रूप से यह भभूत बांझपन को दूर करता है। वैसे तो बाबा की समाधि स्थल पर सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन श्रावण माह की शुक्ल पक्ष में रोट चढ़ाने के लिए भक्त उमड़ते हैं। किसी भी शुभ कार्य या धार्मिक स्थल पर यात्रा की शुरुआत लोग मौनिया बाबा का दर्शन कर करते हैं।

हिंदी हिन्दु...