लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम विस्तार, सेक्टर-दो नवीन थाना परिसर स्थित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस बुधवार को भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को सुंदर रंगबिरंगे फूलों से सजाया गया। वहीं तिवारी बंधुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ला, जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय, पार्षद दीपक लोधी, सौरभ तिवारी, देवेश सिंह, हिमांशु सिंह, प्रदीप गुप्ता, पिकी शुक्ला, राधे श्याम यादव, अरविन्द गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...