गया, फरवरी 2 -- दुबहल के गौचर मैदान में मंगलवार से नौ दिवसीय श्री श्री मारुति महायज्ञ व मूर्ति स्थापना समारोह शुरू होगा। तीन से लेकर 11 फरवरी तक चलने वाले महायज्ञ को लेकर भव्य यज्ञ मंडप बनाया गया है। प्राण प्रतिष्ठान के नवनिर्मित हनुमान मंदिर बनकर तैयारी है। पहले दिन हाथी, घोड़ा,ऊंट व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकलेगी। हर दिन रात में प्रवचन और श्रीराम कथा होगी। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि सुबह यज्ञ स्थल गौचर मैदान से कलश यात्रा निकलेगी। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। 1500 सौ लोग माथे पर कलश लिए विभिन्न मार्गों से होते हुए सीताकुंड जाएंगे। वहां से कलशों से जलकर भरने के बाद शोभा यात्रा वापस दुबहल लौट आएगी। सचिव नारायण सिंह ने बताया कि महायज्ञ की जोरदार तैयारी है। पांच ...