हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा परीक्षा में भीनी भारद्वाज बीए द्वितीय वर्ष एवं नेहा बीएड द्वितीय वर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट में जगह बनाई। कॉलेज की दोनों छात्राओं ने उक्त परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए मेरठ प्रांत की सूची में 18वां और 19वां स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि के लिए दोनों छात्राओं को संस्थान के सचिव स्वाति गर्ग की तरफ से नगद पुरस्कार 2500 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मुनेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि कॉलेज परिसर में प्राचीन भारतीय मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य छात्रों को भारतीय ज्ञान से परिचित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.