बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। श्री दुर्गाअष्टमी पर प्राचीन सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर पर चैती आठे का मेला लगा। मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। श्री महाशक्ति कालिका मंदिर झालू रोड, बिजनौर पर स्थित है। यह मंदिर अत्यंत प्राचीन सिद्ध पीठ स्थल है। मान्यता है कि यहां मां के दरबार में आने से मां की आराधना और पूजा करने से समस्त कष्टों का निवारण होता है। माता की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहती है और माता के दरबार में जो भी भक्त आते हैं माता उनकी मनोकामना को अवश्य पूरा करती हैं। यह मंदिर काफी जगह में फैला हुआ है इस मंदिर में माता महाकाली की प्रतिमा साक्षात रूप में विराजमान हैं। मंदिर में माता महारानी की प्रतिमा के अतिरिक्त अनेक देवी देवताओं...