रांची, मार्च 16 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति उरूगुट्टू की बैठक सोमवार को राजू नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रामनवमी पर इस वर्ष भी अस्त्रशस्त्र चालन प्रतियोगिता सह मेला 30 मार्च को उरूगुट्टू बाजारटांड़ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक कमेटी गठित हुई। जिसमें अध्यक्ष लाल अमन शाहदेव, सचिव सुबोध पांडेय और कोषाध्यक्ष रामदयाल महतो चुने गए। वहीं कमेटी में संरक्षक राजू नायक,लाल रणविजय शाहदेव, संतोष पांडेय बनाए गए हैं। मौके पर अमृत महतो, मनोज महतो, पिंटू पांडेय, मोहन महली, विजय महतो, राजनाथ लोहरा समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.